(छत्तीसगढ़24×7):- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए युवती से पहचान की। मामला सरगुजा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 4 साल पहले फेसबुक के जरिए आदर्श नगर के सीतापुर निवासी दीपक पैकरा से दोस्ती की थी। फिर धीरे-धीरे उनके बीच मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दीपक ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करते रहा।
युवती ने शादी के लिए जोर दिया, तब युवक टाल-मटोल करने लगा। जिससे परेशान होकर युवती ने गांधीनगर थाना पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दीपक पैकरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।







