नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बाद अब चीन में एक
और नए वायरस की एंट्री हुई है। चीनी वैज्ञानिकों ने एक नया बैट वायरस को खोजा है, जिसका नाम HKU5-CoV-2 है। यह कोविड-19 वायरस से मिलता जुलता वायरस है। इस वायरस की खोज वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक टीम ने की है, जिसका नेतृत्व शी झेंगली ने किया।
→ शी झेंगली को उनकी कोरोनावायरस पर की गई रिसर्च के कारण “बैटवुमन” कहा जाता है। यह नया वायरस इंसानों के ACE2 रिसेप्टर्स से जुड़ सकता है, ठीक वैसे ही जैसे SARS-CoV-2 जुड़ता है। इससे यह संभावना बढ़ जाती है कि यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है।
+ हालांकि, HKU5-CoV-2 की इंसानी ACE2 से जुड़ने की क्षमता SARS-CoV-2 से कम है। इससे अब तक कोई इंसान संक्रमित नहीं मिला है। इस वायरस की संक्रमण फैलाने की क्षमता SARS-CoV-2 से कम है। वैज्ञानिक इस पर निरंतर शोध कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी भी खतरे को समय रहते रोका जा सके।
HKU5-CoV-2 के क्या हो सकते हैं लक्षण? इंसानों में फैलने की कितनी संभावना है? और कैसे फैल सकता है यह वायरस जानिए…
HKU5-CoV-2 के क्या हो सकते हैं लक्षण
• बुखार और खांसी
सांस लेने में दिक्कत
• गले में खराश
• थकान और शरीर दर्द
इंसानों में फैलने की कितनी संभावना है?
• इस वायरस की इंसानों में फैलने की क्षमता है।
SARS-CoV-2 की तुलना में यह वायरस कम प्रभावी है।
• अभी महामारी बनने का नहीं है कोई खतरा।
• म्यूटेशन होने पर भविष्य में संक्रमण फैला सकता है यह वायरस ।
कैसे फैल सकता है यह वायरस
अगर कोई व्यक्ति संक्रमित चमगादड़ या उसके शरीर के तरल पदार्थ (जैसे लार, मूत्र या मल) के संपर्क में आता है।
यह वायरस पहले किसी स्तनधारी जानवर को संक्रमित कर सकता है और फिर इंसानों में फैल सकता है।








