डैम में डूबने से रेलवे के जूनियर इंजीनियर की मौत, साथियों के साथ गया था पिकनिक मनाने, 12 घंटे बाद मिला शव

बिलासपुर। अपने दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए रेलवे के जूनियर इंजीनियर की डैम में डूबने से मौत हो गई। सत्येंद्र सिंह कंवर रविवार को नहाते समय गहराई में समा गया था। एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह शव बरामद कर लिया है। रविवार देर शाम से लेकर रात तक पुलिस और SDRF की टीम तलाश में जुटी रही। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका था।

सोमवार सुबह जब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो जूनियर इंजीनियर का शव पानी में तैरता मिला। सत्येंद्र सिंह कंवर (30) रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में जूनियर इंजीनियर था। वो मूलत: अंबिकापुर का रहने वाला था। रविवार को सत्येंद्र सिंह अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोटा के घोंघा जलाशय स्थित कोरी डैम गए थे। दोस्तों में तीन लड़के और दो लड़कियां भी थे।

के पास सत्येंद्र अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे। जिसके बाद दोपहर को डैम में नहाने के लिए उतरे। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया पहले सभी दोपहर में नहाकर वापस आ गए थे, जिसके बाद सत्येंद्र और कुछ दोस्त शाम को दोबारा नहाने के लिए डैम में उतरे। इस दौरान वह गहराई में समा गया। उसे डूबते देखकर साथियों ने शोर मचाया। एक साथी को तैरना आता है, जिस पर वह कुछ देर तक गहराई में तलाश करता रहा। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला था।

  • Related Posts

    प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश, घर से थे लापता, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी….

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी। जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव गांव के जंगल में मिला। दोनों बीते गुरूवार से लापता थे। घटना की जानकारी मिलने…

    स्कूलों का समय बदलाः भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में किया परिवर्तन, देखें आदेश…

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में 16 जून यानी आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। इस बीच शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी को ध्यान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *