CG News : 100 फीट नीचे खाई में गिरे युवक-युवती, दुर्घटना या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बस्तर। जिले के फेमस टूरिस्ट स्पॉट मेंद्रीघूमर वाटरफॉल से नीचे खाई में 2 पर्यटक गिर गए हैं। लगभग 100 फीट से नीचे गिरने पर दोनों की मौत हो गई है। ये सुसाइड है या फिर कोई हादसा फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पर्यटन समिति ने मंगलवार की देर शाम मेंद्रीघूमर वाटरफॉल के पास एक अज्ञात वाहन देखी थी। आस-पास देखा गया लेकिन कोई पर्यटक नजर नहीं आया। जिसके बाद उन्हें शक हुआ कि कोई नीचे गिरा है। वहीं जब खाई के नीचे उन्होंने तलाशी ली तो 2 लोगों की बॉडी मिली। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। SDOP ईश्वर त्रिवेदी ने कहा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों की बॉडी रिकवर कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह हादसा है या फिर सुसाइड इसकी जांच की जा रही है। दोनों की पहचान नहीं हुई है।

  • Related Posts

    प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश, घर से थे लापता, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी….

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी। जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव गांव के जंगल में मिला। दोनों बीते गुरूवार से लापता थे। घटना की जानकारी मिलने…

    स्कूलों का समय बदलाः भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में किया परिवर्तन, देखें आदेश…

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में 16 जून यानी आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। इस बीच शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी को ध्यान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *