ACB /EWO RED
छत्तीसगढ़ में आज एसीबी और EOW ने कई जगह पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के कई जगहों पर एसीबी और EOW की टीम पहुंची हुई है, जहां छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के मुताबिक जगदलपुर में AC ट्राइबल आनंद जी सिंह के तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के छापा मारने की खबर है।
वही बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर आवास में रेड मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक सप्लाई और वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा पूरा मामला है। DMF की राशि में गड़बड़ी से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही है
सुकमा में एक शिक्षक के घर भी ACB की टीम ने दबिश दी है। वही सुकमा जिले में कई ठिकानों में ACB व EOW का छापा पड़ा है।सुकमा DFO समेत कई अन्य के ठिकानों में छापा पड़ा है।कई ठिकानों में ACB व EOW की टीम की कार्रवाई चल रही है। कोन्टा व छिंदगढ़ में कई ठिकानों में टीम ने दबिश दी है।
दक्षिण बस्तर के अन्य ज़िलों में भी छापेमारी की खबर है।
प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश, घर से थे लापता, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी….
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी। जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव गांव के जंगल में मिला। दोनों बीते गुरूवार से लापता थे। घटना की जानकारी मिलने…







