फिर से मंडरा रहा है Covid-19 जैसी महामारी का खतरा? चीन में मिला नया वायरस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बाद अब चीन में एक

 

और नए वायरस की एंट्री हुई है। चीनी वैज्ञानिकों ने एक नया बैट वायरस को खोजा है, जिसका नाम HKU5-CoV-2 है। यह कोविड-19 वायरस से मिलता जुलता वायरस है। इस वायरस की खोज वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक टीम ने की है, जिसका नेतृत्व शी झेंगली ने किया।

 

→ शी झेंगली को उनकी कोरोनावायरस पर की गई रिसर्च के कारण “बैटवुमन” कहा जाता है। यह नया वायरस इंसानों के ACE2 रिसेप्टर्स से जुड़ सकता है, ठीक वैसे ही जैसे SARS-CoV-2 जुड़ता है। इससे यह संभावना बढ़ जाती है कि यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है।

 

+ हालांकि, HKU5-CoV-2 की इंसानी ACE2 से जुड़ने की क्षमता SARS-CoV-2 से कम है। इससे अब तक कोई इंसान संक्रमित नहीं मिला है। इस वायरस की संक्रमण फैलाने की क्षमता SARS-CoV-2 से कम है। वैज्ञानिक इस पर निरंतर शोध कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी भी खतरे को समय रहते रोका जा सके।

HKU5-CoV-2 के क्या हो सकते हैं लक्षण? इंसानों में फैलने की कितनी संभावना है? और कैसे फैल सकता है यह वायरस जानिए…

HKU5-CoV-2 के क्या हो सकते हैं लक्षण

• बुखार और खांसी

सांस लेने में दिक्कत

• गले में खराश

• थकान और शरीर दर्द

इंसानों में फैलने की कितनी संभावना है?

• इस वायरस की इंसानों में फैलने की क्षमता है।

SARS-CoV-2 की तुलना में यह वायरस कम प्रभावी है।

• अभी महामारी बनने का नहीं है कोई खतरा।

• म्यूटेशन होने पर भविष्य में संक्रमण फैला सकता है यह वायरस ।

कैसे फैल सकता है यह वायरस

अगर कोई व्यक्ति संक्रमित चमगादड़ या उसके शरीर के तरल पदार्थ (जैसे लार, मूत्र या मल) के संपर्क में आता है।

यह वायरस पहले किसी स्तनधारी जानवर को संक्रमित कर सकता है और फिर इंसानों में फैल सकता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, कोस्टल एग्रीकल्चर अथॉरिटी चेन्नई के बनाए गए संयुक्त सचिव

    नई दिल्ली। भारत सरकार ने एक और छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 2007 बैच के आईएएस अधिकारी केसी…

    ‘संबंध बनाओगी तो मदद करूंगा’, दरोगा ने महिला के सामने रखी घटिया शर्त, फिर उसके बाद जो किया…

    अलीगढ़. यूपी पुलिस आए दिन अपने कारनामों के लिए चर्चा में रहती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने दरोगा दिनेश कुमार पर गंभीर आरोप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *